सोशल मीडिया के सहारे चुनाव जीतना चाहते है प्रवीण निषाद !
सोशल मीडिया के सहारे चुनाव जीतना चाहते है प्रवीण निषाद !
जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर प्रवीण निषाद को जीता ये मोदी जी की जीत होगी = उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
सन्त कबीर नगर = विश्वास के मायने मे जिस सोशल मीडिया की सामग्री को फेक मामले की दृष्टि मे नजरंदाज करने का चंहु ओर भरपूर कोशिश किया जाता है । उस सोशल मीडिया के बूते बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण निषाद द्वारा चुनाव जीतने के कयास मे भरोसा जताया जा रहा है । आने वाले समय मे इसके क्या नतीजे होगे इसके नतीजे तो वक्त के जहां गर्भ मे है वही सोशल मीडिया के रिपोर्टो की माने तो प्रवीण निषाद की स्थिति ठीक नजर नही आ रही है । सोशल मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आम जनमानस मे शिकायतो के अंबार नजर आ रहे है । जिसके लिहाज से अगर देखा जाय तो प्रवीण निषाद का लोकसभा चुनाव का जीत का सफर बड़ी मुश्किल मे होता नजर आ रहा है ।
बहरहाल सोशल मीडिया पर भरोसा जताते हुए जीत की कड़ी मे सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे । जीत को सुनिश्चित करने के क्रम मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस के राज मे कोयला घोटाला आदि करने का कार्य किया गया था । प्रदेश की सपा सरकार मे गुंडो माफियाओ का बोलबाला था , उन्हे जेल मे डालने का काम किया गया । प्रदेश गुंडे , माफियाओ से मुक्त हो गया है । राजस्थान , छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त हो गया है । सपा , बसपा , कांग्रेस जीरो हो रही है । उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव साधारण चुनाव नही है । जाति , संप्रदाय से ऊपर उठ करके प्रवीण निषाद को जीताये , ये मोदी जी की जीत होगी । हमारी सरकार ने विकसित भारत संकल्प मे काम करने का कार्य किया है । हम आगे बढ़ रहे है दुनिया के पैमाने पर देश को पहुंचाने का कार्य किया गया , आज देश तीसरी बड़ी शक्ति की राह पर है । घर - घर शौचालय से लेकर गैस सिलेंडर , राशन के साथ जल जीवन मिशन को पूरे देश पहुंचाने का काम किया गया है । जनपद सन्त कबीर नगर ही नही प्रदेश के समस्त जनपद के सभी गांवो मे बिजली देने का काम किया गया है ।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डां संजय निषाद ने कहा कि आज कल के मीडिया मे सोशल मीडिया का जमाना है जिससे हम जीत सुनिश्चित करेंगे । विरोधियो के पास कोई मुद्दा नही है बीजेपी ने ही मायावती को बचाने का काम किया था । अंग्रेजो के साथ अन्य सरकारो ने भी हमारी संस्कृतियो को प्रभावित करने का काम किया है । बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने कहा कि मोबाइल के माध्यम से भी हम अपनी लड़ाई लड़ सकते है निश्चित रूप से पांच वर्षो मे जितना कुछ हमसे हो पाया उसे किया गया है । दलित कल्याण की योजना संचालित हो रही है । लोकसभा संयोजक राम ललित चौधरी ने कहा कि हमे मोदी का लहर लगता है लेकिन विपक्ष को जहर लग रहा है । मोदी सरकार बनने से ही महिलाये सुरक्षित होगी । इसी क्रम मे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी , मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी , धनघटा विधायक गणेश चौहान आदि ने बीजेपी सरकार की कानूनी राज से लेकर विकास की मुख्यधारा मे कराये गये विकास कार्यो का जिक्र के साथ प्रवीण निषाद को भारी मतो से जीताने का अपील किया गया ।