विभिन्न विभागो मे कुल 292 पद खाली शासन को भेजा गया पत्र

विभिन्न विभागो मे कुल 292 पद खाली शासन को भेजा गया पत्र


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो मे जिनमे अधिकारी/कर्मचारियो का पद विगत कई अरसे/माहो से रिक्त चल रहा है , पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागो से रिक्त पदो से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है । 
जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागो जिसमे वन प्रभाग मे 27 रिक्त पद , कृषि विभाग मे 63 , महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार मे 62 , ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मे 31, पशुपालन विभाग मे 48 , माध्यमिक शिक्षा मे 07, बेसिक शिक्षा विभाग मे 02 , अर्थ एवं संख्या विभाग मे 13 , श्रम एवं सेवायोजन विभाग मे 02 , सहकारिता मे 13 , युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मे 10 , अल्पसंख्यक कल्याण मे 04 , उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मे 04 तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास मे 06 रिक्त पदो के सापेक्ष अधिकारियो/कर्मचारियो की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !