विभिन्न विभागो के कुल 585 रिक्त पदो के सापेक्ष तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित अधिकारियो को भेजा गया पत्र
विभिन्न विभागो के कुल 585 रिक्त पदो के सापेक्ष तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित उच्चाधिकारियो को भेजा गया पत्र
विगत दिनो मे जनपद के 14 विभागों में 292 रिक्त पदो पर तैनाती के सम्बन्ध में शासन को भेजा जा चुका है पत्र।*
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद के ऐसे विभागो में जिनमे अधिकारी / कर्मचारियो का पद विगत कई अरसे / माहो से रिक्त चल रहा है , पर तैनाती किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागो से रिक्त पदो से सम्बन्धित आख्या प्राप्त करते हुए तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन मे सम्बन्धित विभागीय अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव , महानिदेशक एवं निदेशक को पत्र भेजा गया है ।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनो मे ही जनपद के 14 विभागों के सापेक्ष कुल 292 रिक्त पदो पर तैनाती किये जाने हेतु शासन को पत्र भेजा जा चुका है । जिलाधिकारी द्वारा पुनः जनपद के अन्य 12 विभागों से प्राप्त आख्या के आधार पर कुल 293 रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती हेतु शासन में सम्बन्धित विभागीय उच्चाधिकारियो को पत्र भेजा गया है । इस प्रकार जिलाधिकारी ने जनपद के 26 विभागो से रिक्त पदों की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए कुल 585 रिक्त पदो पर तैनाती किये जाने की मांग किया है।
जिलाधिकारी द्वारा 12 विभागो मे रिक्त पदो के सापेक्ष जिसमे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मे 28 रिक्त पद , समाज कल्याण विभाग मे 11, जिला सेवायोजन कार्यालय मे 01, मत्स्य विभाग मे 11, पंचायती राज विभाग मे 04 , खादी एवं ग्रामोद्योग मे 05 , सिचांई विभाग के सरयू नहर खण्ड मे 25 , सिचांई विभाग के नलकूप खण्ड मे 203 , दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग मे 02 , महिला कल्याण विभाग /जिला प्रोबेशन मे 01, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 01 , तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय मे 01 रिक्त पदो के सापेक्ष अधिकारियो /कर्मचारियो की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध मे शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया है ।