डीडीओ की अध्यक्षता मे किसान दिवस का हुआ आयोजन
डीडीओ की अध्यक्षता मे किसान दिवस का हुआ आयोजन
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केशरवानी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमे विभिन्न क्षेत्रो से आये किसान सम्मिलित हुए ।
किसान दिवस आयोजन के दौरान सर्वप्रथम डॉ0 रत्नाकर पांडेय द्वारा खरीफ फसलो की बुआई एवं प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताते हुए किसानो से अनुरोध किया गया कि धान की रोपाई करते समय सुनिश्चित करे कि प्रति वर्ग मीटर कम से कम 50 पौधो की रोपाई अवश्य की जाय । इसको करने से उपज मे 5-6 कुं0 प्रति हेक्टेयर की बढ़त हो जाएगी , क्यो कि अभी रोपाइ के समय 30-35 पौधे प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किसान भाई रखते है ।
जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा ने बताया कि इस वर्ष खरीफ मे प्याज की खेती की योजना आ गयी है ।किसान भाई अपना पंजीकरण करवा कर इसका लाभ उठाये । इसी क्रम मे जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक एवं बीजो की उपलब्धता की जानकारी दी गई । किसानो के द्वारा नहर मे पानी की उपलब्धता की समस्या बताई गई , जिसके क्रम मे अधिशासी अभियंता नहर ने बताया कि कुआनो पम्प नहर प्रणाली से नहरों में पानी जा रहा है , शेष नहरो मे 24 जून से जाना है । अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा विद्युत कनेक्शन की जानकारी दी गई ।
उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह द्वारा किसान दिवस का संचालन करते हुए सर्वप्रथम गत किसान दिवस पर प्राप्त समस्या एवं समाधान के बारे में बताया गया । साथ ही किसान के हितार्थ चल रही योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया गया। जिला विकास अधिकारी द्वारा सभी किसानो से अपील किया गया कि नवीन तकनीकी से खेती करे , जो जानकारी दी जा रही है उसको अन्य किसान तक पहुंचाएं , गो-आश्रय स्थलो पर पड़े गोबर की खाद को किसानो से हरी खाद , भूसा लेकर दे सकते है ।
किसान दिवस के अवसर पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक द्वारा उपलब्ध कृषि रसायनो की जानकारी देते हुए खरीफ फसलों के रोग कीट प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताया गया ।