इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

इंट्री कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन


सन्त कबीर नगर { हैंसर बाजार } सोशल आडिट निदेशालय के अनुपालन व जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केशरवानी के मार्गदर्शन मे विकास खंड हैसर बाजार मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ । 
इंट्री कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर सरिता पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत परियोजनाओ का शत - प्रतिशत क्रियान्वयन सामाजिक अंकेक्षण का मूल उद्देश्य है ।
पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की विश्वसनीयता बनाये रखने के साथ 
ग्रामीणो को जागरूक करना सोशल आडिट टीम की नैतिक जिम्मेदारी है । स्थलीय निरीक्षण के दौरान  परियोजनाओ से सम्बन्धित फाइलो के मुताबिक सत्यापन करे । सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी । इसी क्रम मे विकास खंड बेलहर कला व बघौली मे इंट्री कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी , ब्लाक कोऑर्डिनेटर हैसर बाजार कालिंदी यादव , ब्लाक कोऑर्डिनेटर खलीलाबाद देवेंद्र पति त्रिपाठी , ब्लाक कोऑर्डिनेटर नाथनगर नीलम शर्मा , बीआरपी ज्ञानेंद्र सिंह , रामपाल , चंद्र प्रकाश , तकनीकी सहायक , ग्राम रोजगार सेवक व तमाम टीम सदस्य मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !