सन्त निवास और मेडिटेशन सेन्टर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव
संत निवास और मेडिटेशन सेण्टर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद संत कबीर नगर के मगहर कबीर चौरा पर संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराये जाने के संबंध मे प्रमुख सचिव , पुरातत्व विभाग , सांस्कृतिक मंत्रालय , उ0प्र0 लखनऊ को प्रस्ताव एवं प्रारम्भिक आंगणन भेजा है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि कबीर चौरा मगहर वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थल है जहां पर विभिन्न देश - प्रदेश से पर्यटको का आवागमन बना रहता है । उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं जनहित के दृष्टि से कबीर चौरा मगहर मे संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराया जाना आवश्यक है ।