बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर होगी कारवाई - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर होगी कारवाई - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी 


सन्त कबीर नगर = एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियो द्वारा बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया । तत्काल प्रभाव से बन्द कराने की मांग करते हुए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय मे शिक्षा खण्ड सेमरियावा एवं बेलहर कला मे बिना मान्यता के " हैप्पी आल पब्लिक स्कूल , आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन लोहरौली बाजार , सृष्टि ग्लोबल एकेडमी भंगुरी , हाजी अब्दुर्रहीम इण्टर कालेज , गार्डन ग्रीन पब्लिक स्कूल पकरी आराजी , एस के मेमोरियल पब्लिक स्कूल मठियापार , के टी पब्लिक स्कूल परसा शेख , विज्डम क्लासेज प्री प्राइमरी स्कूल पिपरा बोरिंग , डी आर ग्लोबल एकेडमी भिटवा बाजार , इण्डियन पब्लिक स्कूल चिरइयहवा जंगल दशहर , एम एम पब्लिक स्कूल सिसवा दाखिली, बाबा दिगेश्वरनाथ पब्लिक स्कूल बेलहर कला , कैरियर कानवेंट पब्लिक स्कूल पिकौरा मठियापार , आर एल एकेडमी गजौली रतनापार , एम एस पब्लिक स्कूल , एबीसी एकेडमी बभनी , एबीसी एकेडमी गोहवनिया , शिवाय विद्या मंदिर कटया तथा सेमरियावा मे एसेंट पब्लिक स्कूल मूड़ाडीहा बेग , सर सैय्यद मेमोरियल पब्लिक स्कूल बजहरा , गुरुकुल एकेडमी कैथवलिया , इंडस एजुकेशनल एकेडमी करही , हबीब एकेडमी चोरहा , पैराडाइज पब्लिक स्कूल पिपरा चक छपिया माफी , राज ग्लोबल एकेडमी सेमरियावा , माउथ मर्सी पब्लिक स्कूल , एच एच सेकेंड्री स्कूल दानोकुइया , के पी एस इण्टर कालेज बुढ़ान नगर , इण्डियन पब्लिक स्कूल चिउटना , आइडियल पब्लिक स्कूल बिगरा अव्वल एवं एन एस पब्लिक स्कूल सिंहोरवा दीगर " दर्जनो प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो का संचालन कई वर्षो हो रहा है । ये विद्यालय शासन एवं प्रशासन के आदेशो की धज्जियां उड़ाते हुए किसी भी नियम कानून को नही मानते है । फर्जी टी सी के माध्यम से बच्चो का नामांकन अन्य विद्यालयो मे कराते है । इससे क्षेत्र मे चल रहे सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयो की संख्या प्रभावित हो रही है ।
बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय कर रहे है बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।
इस सम्बंध मे हम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के समस्त सदस्यो द्वारा कार्यालय को मौखिक सूचना दी गई थी जिस पर संतोषजनक कार्यवाही नही की गई । जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के अवैध रूप से चल रहे विद्यालय संचालको पर कोई अंकुश नही लग सका । जिससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है । 
इस सम्बंध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि पहले से कारवाई चल रही है बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयो को नोटिस दिया गया है । इसके बाद भी स्वेच्छा से विद्यालय बन्द नही करते है तो नोटिस डेट से जुर्माने के साथ पुलिस बल का सहयोग लेकर बन्द करवाया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !