।। लूट तंत्र ! ।। बीडीओ एपीओ खा गये पंचायत भवन के प्रांगण की मिट्टी

।। लूट तंत्र ! ।। बीडीओ एपीओ खा गये पंचायत भवन के प्रांगण की मिट्टी 


सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } लगता है सूबे की सरकार अपने अधिकारियो कर्मचारियो का पेट नही भर पा रही है । नतीजतन कर्त्तव्य परायणता की राह को पंचायत भवन के प्रांगण की मिट्टी खाकर तय कर रहे है । 
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत दसावा मे स्थित पंचायत भवन के प्रांगण मे हुए इंटरलॉकिंग के ( मटेरियल 1 लाख 
67 हजार 579 व 20 हजार 70 रूपये ) कुल भुगतान ( 3.4.2024 ) को अभी ज्यादा समय नही हुआ था कि मनरेगा योजना के तहत 10 जुलाई से 25 जुलाई तक पंचायत भवन के प्रांगण मे 954 मानव दिवस का सृजन कर मिट्टी भराई का काम हुआ है । जिसमे कुल 16 दिन के कार्य दिवस मे 12 जुलाई मे 32 श्रमिक , 22 जुलाई मे 61श्रमिक , 25 जुलाई मे 59 व 23 , 24 जुलाई मे 60 श्रमिक के साथ शेष सभी दिनो मे 62 श्रमिको द्वारा काम करने का आन लाइन हाजिरी रिकार्ड प्राप्त हुआ है । बावजूद पंचायत भवन मे लगे इण्टरलाकिंग के एक दिन मे भरी गई मिट्टी कही दिखाई नही दे रही है ऐसे मे यह कहना कोई अतिश्योक्ति नही होगी कि मस्टररोल जारी करने वाले खण्ड विकास अधिकारी व एपीओ के साथ सचिव वगैरह पेट की भूख मिटाने के क्रम मे 954 मानव दिवस की भरी गई मिट्टी खा गये है । 
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत बजहरा मे अब्दुल सलाम के खेत से सुक्खू के खेत तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य , कैथवलिया हरिजन बस्ती से बुझावन के खेत तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य , महुवारी बाग से कैथवलिया सिद्दीकी के घर तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य पर विगत 16 जुलाई मे 3 लाख 56 हजार 448 के भुगतान के बाद उक्त परियोजनाओ पर आनलाइन हाजिरी चल रहा है । क्रमशः ग्राम पंचायत रक्सा देवई मे एकमात्र सूखे का शिकार हुए गाटा संख्या 125 का पोखरा मे अमृत सरोवर निर्माण कार्य होने के साथ हरिराम के खेत से अजीज के खेत तक , अशफाक के खेत से देवरिया सरहद तक व शम्भू के खेत से कबरिस्तान तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य होने का आनलाइन हाजिरी चल रहा है जबकि ग्रामीणो का कहना है कि लोगो के खेत मे धान रोपाई का कार्य हो गया है । कही कोई चकरोड पर काम नही हो रहा है । 
जो कही न कही प्रकरण की संज्ञानता मे सक्षम अधिकारियो को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जान पड़ती है । वरना जनपद के विकास की जिम्मेदारी मे कर्त्तव्य परायणता इसी तरह पेट की भूख मिटाने मे पंचायत भवन के प्रांगण की मिट्टी , चकरोड की मिट्टी , अमृत सरोवर की मिट्टी खाने को मजबूर होते रहेंगे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !