हैण्ड पम्प रिबोर , मरम्मत की ग्रामीणो ने की मांग

हैण्ड पम्प रिबोर , मरम्मत की ग्रामीणो ने की मांग


संत कबीर नगर ( बघौली ) ग्राम पंचायत परसा झखरिया मे वित्तीय वर्ष 2023-24 की सोशल ऑडिट खुली बैठक का आयोजन हुआ । 
सोशल आडिट टीम द्वारा वित्तीय वर्ष मे हुए पीएम आवास ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो का ऑडिट करते हुए जागरूकता के क्रम मे ग्रामीणो को परियोजनाओ की क्रियान्वयन का जानकारी दी गई ।
दौरान ग्रामीणो द्वारा इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर / मरम्मत का मांग किया गया । ग्रामीणो ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत मे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नही है , उसके रिबोर / मरम्मत के लिए कई बार मांग किया गया , लेकिन उस पर कोई ध्यान नही दिया गया । हालांकि कागजी रिपोर्ट के मुताबिक हैंडपंप मरम्मत एवं चबूतरा निर्माण कार्य पर 1 लाख 85 हजार 6 सौ 76 रूपये व्यय का रिकार्ड दर्ज मिल रहा है लेकिन सच्चाई यह है कि ग्राम पंचायत मे कही भी किसी हैंडपंप का कोई रिबोर/ मरम्मत कार्य बरसो से नही हुआ है । जिसके कारण हम लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है । ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद चौधरी , गुड्डू चौधरी आदि ने हैंड पंप रिबोर / मरम्मत का मांग किया । 
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत मे स्थित सामुदायिक शौचालय के संचालन क्रम मे बताया बताया कि पानी की व्यवस्था न होने से सामुदायिक शौचालय संचालित नही है जिसके कारण खुले मे शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । बैठक की अध्यक्षता सहदेव निषाद ने किया ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक माया पाल बीआरपी सत्यभामा , टीम सदस्य किशन देव राय , सरोज शर्मा , योगेंद्र व कंचन सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !