100 दिन के गारंटी रोजगार से महरूम हुए श्रमिक

100 दिन के गारंटी रोजगार से महरूम हुए श्रमिक 


सन्त कबीर नगर ( बघौली ) आकांक्षी ब्लाक बघौली के ग्राम पंचायत सई बुजुर्ग के मनरेगा श्रमिको का खस्ताहाल है वर्ष के 100 दिन का गारंटी रोजगार भी मिलना दुश्वार हो गया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023- 2024 मे कुल 10 लाख 55 हजार 643 की व्यय राशि मे कुल 10 परियोजनाओ का आडिट किया गया । वित्तीय वर्ष मे महज 2363 मानव दिवस का सृजन हुआ । जिससे पंजीकृत 536 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 150 मनरेगा मजदूरो मे किसी एक को भी 100 दिन का गारंटी रोजगार नही मिल सका । 
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण इंसाफ अली ने किया ।
इस अवसर पर सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव , टीम सदस्य विश्वनाथ मिश्र , गीता देवी , चंद्रभूषण , नीलम , ग्राम रोजगार सेवक संजर हुसैन , तकनीकी सहायक शिव मूरत शर्मा , ग्राम प्रधान जाहिशा खातून सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !