हरियाली महोत्सव मे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*हरियाली महोत्सव मे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*


लखनऊ { राजाजीपुरम } शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान मे हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन राजाजीपुरम मे किया गया । जिसमे महिलाओं ने हरे रंग के परिधान मे प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी व निधी त्रिपाठी उपस्थित रही । कार्यक्रम मे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई , और उन प्रतियोगिताओ के विजेता को पुरस्कृत किया गया । जिसमे डांस प्रतियोगिता मे अंजू यादव और शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम अद्वितीय स्थान प्राप्त किया । सभी प्रतियोगिताओ मे विजेता रही स्मिता बाजपेई मीनाक्षी गुप्ता और बिंदु शर्मा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया । स्मिता वाजपेई को हरियाली क्वीन चुना गया ।
कार्यक्रम मे सावन के गीत कजरी तथा पुराने गानो की धुन पर महिलाओ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और सभी ने तालियो के साथ प्रस्तुतियो का स्वागत किया ।
शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शिखा मिश्रा तथा उनके सहयोगी रेखा मिश्रा और अर्चना जी ने सभी महिलाओ को रोली तिलक से स्वागत किया और जाते समय आकर्षक तोहफ़े प्रदान किए । शिखा मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन मे विभिन्न प्रकार के काम किए जाते है जिसमे से एक काम महिलाओ के हित और स्वास्थ्य से संबंधित है और आज सावनके इस मौके पर सावन उत्सव के रूप मे महिलाओ ने सोलह सिंगार करके हर परिधान मे आयोजन मे भाग लिया हम सब मिलकर देश और दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं की प्रकृति से प्रेम करे । यदि हमारे चारो तरफ हरियाली होगी पेड़ होंगे तो जीवन भी हरा भरा रहेगा और महिलाओ के जीवन मे हरे रंग का बहुत ही महत्व है जीवन मे सुख समृद्धि और संपन्निता का प्रतीक हरा रंग सबके जीवन मे खुशियां संपन्निता सुख और शांति लायक इसी की कामना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !