सर्वाधिक व्यय की जाने वाली ग्राम पंचायतो का होगा टेस्ट आडिट
सर्वाधिक व्यय की जाने वाली ग्राम पंचायतो का होगा टेस्ट आडिट
सन्त कबीर नगर = वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 के सर्वाधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतो का टेस्ट आडिट होगा ।
सोशल आडिट निदेशालय द्वारा कड़ी टिप्पणी के साथ निर्णय लिया गया है ।
सोशल आडिट प्रक्रिया मे पर्याप्त कड़ाई तथा गुणवत्ता सुनिश्चित नही हो रहा है ।
सोशल आडिट प्रक्रिया मे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिया गया है । लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला विकास अधिकारी , संयुक्त विकास आयुक्त एवं निदेशालय के अधियारियो द्वारा टेस्ट आडिट किया जायेगा । जिस वित्तीय वर्ष का सोशल आडिट हो रहा है उसी वर्ष के सर्वाधिक व्यय करने वाली ग्राम पंचायतो का टेस्ट आडिट किया जायेगा । क्रमानुसार 2 ग्राम पंचायत की टेस्ट आडिट मण्डल पर तैनात/सम्बद्ध ग्राम्य विकास विभाग के किसी अधिकारी अथवा मण्डल मुख्यालय के जनपद के जिला कोआर्डिनेटर, ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर/ ब्लाक रिसोर्स परसन्स की टीम के साथ संयुक्त विकास आयुक्त द्वारा एवं 3 ग्राम पंचायतो की आडिट संयुक्त टीम जिला कोआर्डिनेटर के साथ जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक माह भिन्न - भिन्न विकास खण्डो मे किया जायेगा । जिसकी आख्या माह के अंतिम तिथि तक निदेशालय को उपलब्ध करायी जायेगी ।