मानक के अनुरूप नही मिले वृद्धाश्रम मे दिये जा रहे भोजन
मानक के अनुरूप नही मिले वृद्धाश्रम मे दिये जा रहे भोजन
संत कबीर नगर 16 अगस्त 2024 (सूचना विभाग ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सियरासांथा मे स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया । उन्होंने एक-एक करके सभी बुजुर्गो से बातचीत की गई तथा उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं अन्य सुविधाओ के बारे मे बातचीत की गई ।
निरीक्षण मे बुजुर्गो द्वारा बताया गया कि सुबह का नाश्ता नही दिया जाता है और न ही खाने मे सलाद दिया जाता है , बनकर तैयार हुए दाल मे पानी की मात्रा अधिक पाई गई । इस सम्बन्ध मे वृद्धाश्रम के मैनेजर को चेतावनी देते हुए दूसरी दाल बनाये जाने का निर्देश दिया गया । स्वस्थ संबंधी जानकारी लेने पर पता चला कि वृद्धाश्रम मे होम्योपैथी के डॉक्टर आते हैं परंतु एलोपैथी के डॉक्टर नही आते । उपरोक्त मानक विहीन भोजन तथा चिकित्सीय लापरवाही के संबंध मे व्यस्थापक को चेतावनी देते हुए कहा कि रहने , खाने-पीने और चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था है । शुद्ध तथा स्वच्छ नाश्ता, भोजन, कपड़े इत्यादि की व्यवस्था हर हाल मे हो, ताकि समस्त वृद्धजन अपने अधिकारो से वंचित ना रहे । इसके अलावा बुजुर्गो को बताया कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत अपनी आय अथवा अपनी संपत्ति के द्वारा होने वाली आय से भरण-पोषण करने मे असमर्थ है, वे अपने व्यस्क बच्चो अथवा संबंधितो से भरण-पोषण करने के लिए आवेदन कर सकते है ।