बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे

बच्चो को बैड टच और गुड टच के बारे मे बताना बेहद जरुरी - एडीजे


 बाल विद्यालय प्रसादपुर मे आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर 


संतकबीरनगर - जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन मे बाल विद्यालय प्रसादपुर मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । 
आयोजन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि बदलते परिवेश मे यह बेहद आवश्यक है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर हम अलर्ट रहे । बच्चे को पहले से ही गुड टच और बैड टच के प्रति सावधान करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओ मे मासूम कुछ समझ नही पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है । बच्चे की दिनचर्या का भी अभिभावक को जरुर ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार से बताते हुए मोबाइल का कम से कम उपयोग करने की बात कही ।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य जन-जन तक विधिक सेवा मुहैया कराना है । उन्होंने मेडियेशन, लोक अदालत के विषय मे जानकारी दिया । डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने असहाय व निर्धन व्यक्तियो को न्याय से संबंधित मिलने वाली सुविधाओ के बारे में विस्तार से बताया ।
विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित आगंतुको का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर दिव्यांश कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 आकांक्षा श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, संतोष चतुर्वेदी, अनिरुद्ध उपाध्याय, राकेश यादव, महातम मनीष चतुर्वेदी, राम सिंह, प्रदीप कुमार यादव, कृष्णा, श्वेता चतुर्वेदी, सुप्रिया, महेश कुमार, उदयभान, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !