हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 


कम्पनी एक परिवार है जो देश के विकास मे योगदान देता है = हबीबुल्लाह खान
 

सन्त कबीर नगर { बेलहर कला } बरगदवा स्थित रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया ।
मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह खान, कम्पनी मैनेजर फारूक द्वारा राष्ट्रगान के साथ झण्डा फहराया गया ।
श्री हबीबुल्लाह खान ने कम्पनी एक परिवार है जो देश के विकास मे अपना योगदान देता है । 
श्री फारूक ने कहा कि स्वतंत्रता का पर्व हम सबका गौरवशाली पर्व है । इसे मनाने से जो हम लोग गर्व महसूस करते है वह एक जिम्मेदारी का हिस्सा है यह उस जिम्मेदारी का एहसास कराता है जिसे हमारे पूर्वजो , स्वतंत्रता सेनानियो , अमर शहीदो ने देश की आजादी मे सोचा था । आज उसका जीता - जागता रूप लोकतांत्रिक रूप से हम सबके सामने है । स्वतंत्रता का मतलब हम सबको मिलकर रहना और देश को आगे बढ़ाना है ।
आफरीन ने कहा कि यह हम सबके लिए देश को समर्पित जीवन का फर्ज का पर्व है हम सब स्वतंत्र जीवन यूं ही नही बीता रहे है इसके लिए देश के स्वतंत्रता सेनानियो, अमर शहीदो के बहाए गए कतरे - कतरे खून और पूर्वजो का बलिदान है । 
इसी क्रम मे उन्होने एक गीत " मै अमन का हूं फूल, मोहब्बत है मेरी जवां,
उर्दू है मेरा जिस्म, तो हिन्दी है मेरी जां । वो भी है लहू रहीम का, है राम का वही, अंदाज गुफ्तगू वही, चेहरे की दिलकशी, हम दोनो लोग रहते है, फूलो की छांव में, मस्जिद है अपने गांव मे, मन्दिर है अपने गांव मे, घंटी कही पे बजती, कही होता है अजान ।
गीत गाकर जात - धर्म से ऊपर उठने का , देश प्रेम, एकता, भाईचारा का सन्देश दिया ।
इस अवसर पर समीउल्लाह खान, फिरोजा मरियम, इंद्रजीत यादव, पतिराम, राम संवारे, काशीराम, पवन चौधरी, भोलानाथ, अशोक कुमार, मनोज अग्रहरी आदि सहित कम्पनी के सभी लोग मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !