।। सोशल आडिट ।। विकास की पहचान बन रही है ग्राम पंचायते = सरिता पाण्डेय

।। सोशल आडिट ।। विकास की पहचान बन रही है ग्राम पंचायते = सरिता पाण्डेय 


सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट जिला कोआर्डीनेटर सरिता पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के आयोजन से ग्राम सभाओ के विकास कार्यो को गति मिल रही है । परियोजनाओं मे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है । सहभागिता मे ग्रामीण जागरूक हो रहे है और अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं । जहां कही उन्हे विकास कार्यो मे गड़बड़ी नजर आ रही है उसकी शिकायत कर अथवा मौखिक जानकारी देकर ग्राम विकास को बल देने का काम किया जा रहा है । जिसका उदाहरण सोशल आडिट के दौरान मिली वित्तीय अनियमितता है जिसकी रिकवरी की कार्यवाई हो रही है । सोशल आडिट की खुली बैठक मे जरूरी कामो की बाते कही जा रही है ।
अब केवल शहर, नगर ही विकास की पहचान नही रख रहे है अब हमारी ग्राम पंचायते भी विकास की पहचान रखने लगी है । प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से गरीब तबका लाभान्वित हो रहा है पक्के मकान मे रहने का उनका सपना साकार हो रहा है । गांव की राहे पक्की हो गई है लोगो के आने जाने के रास्ते सुरक्षित हो गये है । अकुशल मजदूरो को उनके गांव पर ही रोजगार मिल रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !