वित्तीय वर्ष के 20 परियोजनाओ की हुई आडिट
वित्तीय वर्ष के 20 परियोजनाओ की हुई आडिट
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } वित्तीय वर्ष 2023- 24 के कुल 45 लाख 37 हजार 503 रूपये की व्यय राशि मे पंजीकृत 225 के सापेक्ष सक्रिय 205 श्रमिको के बीच 13495 मानव दिवस के सृजन मे ग्राम पंचायत बजहरा मे कुल 20 परियोजनाओ पर कार्य हुआ ।
सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक करते हुए ग्राम वासियो को परियोजनाओ की जानकारी दी गई । जिसमे छाता सिवान से कैथवलिया पुल तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया पुल से जयचन्द के खेत गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, हबीबुर्रहमान के खेत से गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, सरवन के खेत से कैथवलिया गड़ही तक सिकरिया नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया गड़ही से बस्ता सिवान तक कच्चा नाला खुदाई कार्य, कैथवलिया मे लाल मोहम्मद के मशीन से जंगल तक कच्चा नाला खुदाई कार्य, बजहरा पिच रोड के पुल से सिकरिया नाला तक आरसीसी नाला के दोनो तरफ पटरी पटाई कार्य, पिच रोड से अकबाल मास्टर के खेत तक इण्टरलाकिंग, बजहरा पिच रोड से अकबाल मास्टर के घर तक इण्टरलाकिंग, कैथवलिया कलाम के घर से जाहिद के घर तक इण्टरलाकिंग, मोहन के घर से साथी के घर तक इण्टरलाकिंग, बजहरा पोखरे के चारो तरफ बंधे पर मिट्टी पटाई कार्य सहित 20 परियोजनाओ का आडिट किया गया ।
बीआरपी सन्त देव द्वारा ग्राम विकास मे सहभागिता हेतु ग्राम वासियो को जागरूक किया गया ।
उन्होंने कहा कि ग्राम विकास मे होने वाले कार्यो मे अधिकारियो कर्मचारियो एवं ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक को जहां परियोजनाओ को शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करनी होती है वही ग्राम पंचायत वासियो को सहभागिता का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए । सोशल आडिट का यह मूल उद्देश्य सभी को अंगीकार करने के लिए है ।
बैठक की अध्यक्षता हबीबुर्रहमान द्वारा किया गया ।