बेहतर शिक्षा और परवरिश का द्योतक बना नन्हा विराज
बेहतर शिक्षा और परवरिश का द्योतक बना नन्हा विराज
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } जीवन के शुरुआती दौर मे बच्चो को मिलने वाली शिक्षा अहम इसलिए नही होती है कि वह साक्षर हो रहा है बल्कि वह जीवन के आयामो मे अप्रत्याशित प्रकाश डालने का काम करती है जो उसके सफल जीवन की परिचायक बनकर साबित होती है । ऐसे ही उदाहरण मे पर्यावरण संरक्षण की तरफ झुकाव का प्रदर्शन करते हुए जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करने वाला नन्हा बालक विराज राजकुमार है जो न केवल बेहतर शिक्षा की बल्कि परवरिश का उदाहरण दिया है ।
उल्लेखनीय है कि विराज राजकुमार का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । परिवार के बड़े बुजुर्गो आदि द्वारा दीर्घायु जीवन के साथ ओजस्वी होने का शुभाशीर्वाद दिया गया । इस अवसर अपने बेहतर शिक्षा एवं परवरिश का जीवन्त उदाहरण देते हुए विराज राजकुमार ने पौधारोपण किया । जो कही न कही उसके सुन्दर जीवन की महत्ता मे पर्यावरण संरक्षण का विशेष स्थान और ध्यान का द्योतक है ।