सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने लिया हिस्सा
सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने लिया हिस्सा
सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023- 24 की प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तथा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजना के सोशल आडिट की खुली बैठक मे ग्रामीणो ने हिस्सा लिया ।
तकनीकी सहायक व सचिव की मौजूदगी मे परियोजनाओ का सत्यापन किया गया । ग्राम पंचायत अम्मादेई मे जहां महेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता मे सोशल आडिट टीम द्वारा 17 लाख की कुल व्यय राशि मे 7 आवास मजदूरी सहित 32 परियोजनाओ का आडिट किया गया । वही ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया मे विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं टी ए, सचिव की मौजूदगी मे बीआरपी ज्ञान सिंह द्वारा परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सहभागिता के लिए ग्रामीणो को जागरूक किया गया । कुल व्यय राशि 44 लाख के 36 परियोजनाओ मे 19322 मानव दिवस का सृजन हुआ ।
उन्होंने कहा कि ग्राम विकास मे संचालित होने वाली परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे ग्रामवासियो को भी आगे आना चाहिए ।