।। विद्युत ।। बिल सुधार के साथ जमा हुए बकाया राशि
।। विद्युत ।। बिल सुधार के साथ जमा हुए बकाया राशि
" राष्ट्रहित मे बिजली बचाये "
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठान टोला, माली टोला, पुलिस लाइन, मढ़या और उसका कला मे अवर अभियंता अमित सिंह और मिथिलेश शाह द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चला कर 11 उपभोक्ताओ की 3.34 लाख रुपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 65 उपभोक्ताओ द्वारा 4.05 लाख रुपये जमा कराये गये । 1 उपभोक्ताओ का कुल 5 किलोवाट लोड बढ़ाया गया तथा 15 उपभोक्ताओ के बिल सही किये गये ।
उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा धनघटा मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 96 उपभोक्ताओ से 2.80 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई । 16 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 4 उपभोक्ताओ का कुल 8 किलोवाट लोड बढ़ाया गया । 12 उपभोक्ताओ की लगभग 3.50 लाख रुपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया ।
उपखंड अधिकारी हैंसर बाजार लक्ष्मण मिश्रा द्वारा असरफपुर गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 34 उपभोक्ताओ द्वारा 70 हजार रुपये जमा कराये गये । 4 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किये गये, 28 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 3.10 बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई ।