गौतम बुद्ध पब्लिक इण्टर कॉलेज मे एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन हुआ

गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज मे एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन हुआ


लखनऊ { सरोजनी नगर } बाल दिवस के उपलक्ष मे बच्चो को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका बोस ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता को बच्चो को समर्पित किया । विभिन्न प्रकार के खेल और उपहार पाकर बच्चे प्रसन्न दिखे । 
मुख्य अतिथि के तौर पर आरएस कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि राज कुमार सिंह, सोमिल कुशवाहा, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ.अमित श्रीवास्तव, रीना त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता मे प्री नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाओ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे दो सौ मीटर सौ मीटर दौड़ का आयोजन हुआ । जो विभिन्न वर्गो मे अलग-अलग आयोजित की गई । प्री नर्सरी के बच्चो ने जहां बोलिंग रेस मे हिस्सा लिया तो वही नर्सरी के बच्चो ने कोन रेस केजी के बच्चो ने अरेंजिंग बैग, क्रॉल रेस, फ्रॉग रेस और लेमन रेस, चेयर रेस, थी लेग रेस मे प्रतिभाग किया ।
दो सौ मीटर रेस मे विशाल, सौ मीटर रेस गर्ल्स मे आरुषि, सौ मीटर रेस बॉयज मे कर्मवीर, दो सौ मी बॉयज मे राजवीर, सौ मीटर गर्ल्स मे दिव्या ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही सत्य हाउस जो की ब्लू ड्रेस मे उपस्थित थे ओवर ऑल प्रतियोगिताओ मे अधिकतम पुरस्कार जीतकर विजेता रहे । सत्य हाउस के कर्मवीर, अभिषेक शौर्य, तन्मय ने ट्रॉफी लेकर के अपनी पूरी टीम का गौरव बढ़ाया ।
खेल प्रतियोगिताओ मे निर्देशन का काम अर्पित पांडे, अमित यादव अखिलेश, सबीना, सुधीर कुमार ने बहुत ही कुशलता पूर्ण किया इस प्रकार बाल दिवस के इस अवसर पर बच्चो ने विभिन्न खेलो मे अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन कर जहां विभिन्न पुरस्कार जीते वही अभिभावको और बच्चो के चेहरे खुशी से चाहते हुए दिखाई दिये ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !