मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुआ उपभोक्ताओ का बिल सुधार

मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुआ उपभोक्ताओ का बिल सुधार 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान रु० 6.32 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 25 उपभोक्ताओ की लाईन विच्छेदित की गई । 226 उपभोक्ताओ से 5.24 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 21 उपभोक्ताओ के बिल मे सुधार किया गया तथा 2 उपभोक्ताओ का लोड बढ़ाया गया । उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता हरिहरपुर द्वारा 33/11 विद्युत उपकेन्द्र हरिहरपुर का मेगा कैम्प लगाया गया । जिसमे 108 उपभोक्ताओ से 2.65 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 44 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 7 उपभोक्ताओ के डिफेक्टिव मीटर बदला गया तथा 37 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया । उपखंड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा हैंसर द्वारा चपरा पूर्वी मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 15 उपभोक्ताओ द्वारा 1.20 लाख रु० जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 35 उपभोक्ताओ से 51 हजार राजस्व वसूली की गई । 10 उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया तथा 2 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया । उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मगहर द्वारा बयारा गांव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 51 उपभोक्ताओ की 10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 52 उपभोक्ताओ से लगभग 1.35 लाख रुपये राजस्व  वसूली की गई । उपखंड अधिकारी कौशल किशोर धनघटा द्वारा मेगा ड्राइव अभियान मे 76 उपभोक्ताओ से 1.84 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 20 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 2 उपभोक्ताओ का कुल 6 किलो वाट लोड बढ़ाया गया । 22 उपभोक्ताओ की लगभग 5.47 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 28 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !