।। विद्युत ।। राजस्व वसूली मे चला मेगा ड्राइव अभियान

।। विद्युत ।। राजस्व वसूली मे चला मेगा ड्राइव अभियान 

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान रु० 5.72 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 28 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 188 उपभोक्ताओ से 6.20 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 11 उपभोक्ताओ के बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता हरिहरपुर द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओ से 1.50 लाख रू० राजस्व वसूली की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर द्वारा मुंडेरा शुक्ल मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 25 उपभोक्ताओ द्वारा 4.15 लाख रु० राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 35 उपभोक्ताओ से 75 हजार राजस्व वसूली की गई । 5 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मगहर द्वारा बयारा गांव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे कुल 40 उपभोक्ताओ की 4.10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई और कोलूहा लकड़ा गांव मे 35 उपभोक्ताओ की 3.90 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 52 उपभोक्ताओ से लगभग 2.75 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । उपखंड अधिकारी कौशल किशोर धनघटा द्वारा मेगा ड्राइव अभियान मे 124 उपभोक्ताओ से 2.48 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 7 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । 2 उपभोक्ताओ का कुल 6 किलोवाट लोड बढ़ाया गया ।32 उपभोक्ताओ की लगभग 6.11 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई तथा 17 नेवर पेड उपभोक्ताओं से राजस्व जमा कराया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !