विद्युत चोरी मे प्राथमिकी दर्ज हुई

विद्युत चोरी की प्राथमिकी हुई दर्ज 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे हरिहरपुर पावर हाउस पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसने 85 उपभोक्ताओ द्वारा 2.25 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया एवं 25 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया साथ ही साथ चन्द्रभूषण एवं सुनील यादव अगर अभियन्ता द्वारा बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान के अन्तर्गत ११ उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी हैसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाय मे कैम्प लगाया गया, जिसमे 5 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संसोधन किया गया एवं 45 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये । 22 उपभोक्ताओ द्वारा बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि अमित सिंह अवर अभियन्ता के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाइपास क्षेत्र मे 4.30 लाख रूपये बकाये मे 11 कनेक्शन काटे गये, 110 उपभोक्ताओ द्वारा 4.98 लाख रुपये जमा कराये गये, एवं 5 उपभोक्ता का सोड वृद्धि की गयी । उपखण्ड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे 45 उपभोक्ताओ की बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी तथा 78 उपभोक्ताओ से 2.50 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी । कौशल किशोर  उपखण्ड अधिकारी धनघटा द्वारा मुखलिसपुर और पौली गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 142 उपभोक्ताओ से 4.86 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी, 37 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया, 42 उपभोक्ताओ की लगभग 1189 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गयी, 14 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया एवं विद्युत चोरी कर रहे 3 उपभोक्ताओ पर विद्युत चोरी अधिनियम मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी ।

"राष्ट्रहित मे बिजली बचाये"

अधिशासी अभियन्ता

वि०वि० खण्ड-खलीलाबाद सन्तकबीर नगर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !