।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान मे हुआ बिल संशोधित

।। विद्युत ।। चेकिंग अभियान मे हुआ बिल संशोधित 
 
" राष्ट्रहित मे बिजली बचाये "

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } उपखंड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता, अवर अभियंता सुनील यादव और चन्द्र भूषण के नेतृत्व मे विश्वनाथपुर और महुली मे बकायेदारो का चेकिंग किया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ द्वारा 2.25 लाख रूपये राजस्व जमा कराया गया । साथ ही साथ 23 उपभोक्ताओ की 3.35 लाख राजस्व बकाया मे लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा बड़गो गांव मे चेकिंग किया गया । जिसमे 4 विद्युत उपभोक्ताओ का बिल संशोधित किया गया एवं 20 उपभोक्ताओ द्वारा 45 हजार रुपये जमा कराये गये एवं 17 उपभोक्ताओ द्वारा जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गई । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाईपास पर चेकिंग अभियान चला कर 6.34 लाख रूपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 148 उपभोक्ताओ द्वारा 4.68 लाख रूपये जमा कराये गये । 14 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे बयारा, धौरहरा और चौरी गांव मे 45 उपभोक्ताओ की बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 108 उपभोक्ताओ से 4.10 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !