।। विद्युत ।। मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुई राजस्व वसूली
।। विद्युत ।। मेगा ड्राइव अभियान के तहत हुई राजस्व वसूली
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु मेगा ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम मे उपखंड अधिकारी खलीलाबाद केदारनाथ शुक्ला द्वारा बताया गया कि खलीलाबाद टाउन मे चेकिंग के दौरान 2.58 लाख राजस्व जमा न करने के कारण 18 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई । 38 उपभोक्ताओ से 1.95 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई । 6 उपभोक्ताओ के बिल मे सुधार किया गया तथा 5 नेवर पेड उपभोक्ताओ से राजस्व जमा कराया गया । कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा द्वारा महुली मे मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमे 26 उपभोक्ताओ से 75 हजार राजस्व वसूली की गई । 14 उपभोक्ताओ की 3.86 लाख रु० राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई तथा 3 उपभोक्ताओ का लोड बढ़ाया गया । लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर द्वारा भी लोहरैया मे मेगा ड्राइव अभियान चलाया गया जिसमे 12 उपभोक्ताओ द्वारा राजस्व जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । 15 उपभोक्ताओ से 40 हजार राजस्व वसूली की गई तथा 2 उपभोक्ताओ का विधा परिवर्तन किया गया ।