।। सूचना ।। 24 दिसंबर से लगेगे निःशुल्क स्मार्ट मीटर

।। सूचना ।। 24 दिसंबर से लगेगे निःशुल्क स्मार्ट मीटर 

" राष्ट्रहित मे बिजली बचाये "

सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद }  आर०डी०एस०एस० योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओ को समय पर सही बिल प्रदान करने के क्रम मे अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि मीटरिंग प्रणाली को सहज व सुदृढ़ बनाने के लिए 11 के०वी० पुलिस लाइन पोषक मे लगभग 1300 उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है । अग्रिम दिनांक 24.12.2024 से शहरी क्षेत्र के 11 के०वी० टाउन-1 पोषक के क्षेत्रान्तर्गत सभी उपभोक्ताओ के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने का कार्य निःशुल्क किया जायेगा । स्मार्ट मीटर से निर्गत विद्युत बिल उपभोक्ता PuVVNL SMART BILL APPLICATION पर जाकर देख सकते है । जो GOOGLE PLAY STORE पर उपलब्ध है । उक्त कार्य मेसर्स जीनस पावर लि० द्वारा किया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !