।। सोशल आडिट ।। निष्प्रयोजित मिला नाली निर्माण कार्य

।। सोशल आडिट ।। निष्प्रयोजित मिला नाली निर्माण कार्य 

सन्त कबीर नगर { सांथा } स्वच्छ वातावरण की दृष्टि मे दूषित जल निकासी के क्रम मे संबंधितो द्वारा नाली निर्माण कार्य मे दायित्व निर्वहन के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की गई है या फिर कुछ और कारण बनाने का भरसक प्रयास किया गया है अपने आप मे यह एक यक्ष प्रश्न सा लगता दिखाई दे रहा है । 
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की पीएम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो के सोशल आडिट मे ग्राम पंचायत सरकारी रमवापुर मे स्वच्छ वातावरण से जुड़े " नियाज अहमद के मकान से आई टी आई स्कूल तक पक्की नाली निर्माण कार्य " भौतिक सत्यापन मे सोशल आडिट टीम को निष्प्रयोजित मिला है । टीम द्वारा बताया गया कि नियाज अहमद के मकान से आई टी आई स्कूल तक पक्की नाली निर्माण कार्य निष्प्रयोजित पाई गई है । उसके दूषित जल निकासी का आगे कोई रास्ता दिखाई नही दिया है । इसके निर्माण कार्य मे अकुशल 159 मानव दिवस का सृजन हुआ है । अकुशल मजदूरी मे 36570 व सामग्री मे कुल 6 लाख 12 हजार 922 का भुगतान हुआ है । 
लिहाजा निष्प्रयोजित उक्त परियोजना के निर्माण के दृष्टिगत कही न कही सरकारी धन की बरबादी नजर आ रही है । अब देखना यह है कि उक्त परियोजना के निर्माण कार्य से लेकर आगे उसके जल निकासी के मामले मे क्या कुछ कारण बना है । इसकी पुष्टि सोशल आडिट की खुली बैठक के साथ सोशल आडिट टीम ही सुनिश्चित कर सकती है ।
बहरहाल खबर लिखे जाने तक यह एक सवाल बनकर खड़ा है ।
इस अवसर कोआर्डिनेटर राजकुमार, आशुतोष उपाध्याय, राजेंद्र यादव, जवाहर लाल, किरन मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !