सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे केदारनाथ शुक्ल, उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि खलीलाबाद टाउन मे 99 बकायेदारो ने ब्याज माफी योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया जमा किया । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर ने बताया कि उपखण्ड के 146 बकायेदार उपभोक्ता अपना बिल जमा किये । लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर ने बताया कि 79 बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेते हुए अपना बिल जमा किये । मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर ने बताया कि आज कुल 95 उपभोक्ताओ ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लिया । इसी प्रकार कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा ने बताया कि 126 बकायेदार उपभोक्ता ब्याज माफी योजना का लाभ लेते हुए बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ पर कार्यवाही करते हुए 250 उपभोक्ताओ की लाइन काटी गई । अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारो पर यह कार्यवाही चलती रहेगी साथ ही साथ इन्होने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेते हुए अपने बकाया बिल को जमा करे ।