राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी = अधिशाषी अभियन्ता

राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ़ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी = अधिशाषी अभियन्ता 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान करने हेतु विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अंतर्गत कई जगहो पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे बहुत अधिक संख्या मे उपभोक्ता अपना बिल सुधार कराकर अधिभार छूट का लाभ ले रहे है । आज अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह ने हरिहरपुर क्षेत्र के मुरादपुर गांव मे कैम्प का निरीक्षण किया । जिसमे अवर अभियंता चंद्रभूषण और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने हैंसर के कोचरी राजस्व केन्द्र और धनघटा तहसील उपकेन्द्र पर लगे कैम्प का निरीक्षण किया । जिसमे कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा व अजय कुमार चौरसिया अवर अभियंता उपभोक्ताओ की समस्या का समाधान करके योजना के अंतर्गत 88 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन करके 7.95 लाख रु० राजस्व जमा कराया । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर के नेतृत्व मे महुली मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 36 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया और 80 उपभोक्ताओ का पंजीकरण करके 9.50 लाख रु० जमा कराया । विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अंतर्गत बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ पर कार्यवाही करते हुए 118 उपभोक्ताओ की लाइन विच्छेदित की गई। अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना मे राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !