योजना लाभ के लिए जागरुक किये गये उपभोक्ता
योजना लाभ के लिए जागरूक किये गये उपभोक्ता
योजना का उठाये लाभ जमा करे बकाया बिल
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपखंड हरिहरपुर के कटाई गांव मे उपखंड अधिकारी मुकेश गुप्ता के नेतृत्व मे कैम्प का आयोजन हुआ । जिसमे 76 उपभोक्ताओ का पंजीकरण करा कर 5.20 लाख रु० राजस्व जमा कराया गया । 35 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । इसी क्रम मे उपखंड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा द्वारा अशरफपुर गांव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 82 उपभोक्ताओ द्वारा 5.25 लाख रूपये जमा कराये गये । उपखंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर द्वारा महुली मे कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे 95 उपभोक्ताओ से 6.80 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई तथा 52 उपभोक्ताओ का बिल सुधार किया गया । उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि नेदुला, मढ़या, पुरानी सब्जी मंडी, मोहदीनपुर, पठान टोला मे चेकिंग अभियान चलाकर 65 उपभोक्ताओ द्वारा 5.35 लाख रूपये जमा कराये गये । उपखंड अधिकारी मगहर मनोज कुमार के नेतृत्व मे दुघरा गांव मे 85 उपभोक्ताओ से 3.10 लाख रूपये राजस्व वसूली की गई ।