सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज हुए सम्मानित
सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज हुए सम्मानित
संत कबीर नगर = पत्रकारो व जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के क्रम मे सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट महुली के संस्थापक डां एखलाख अहमद द्वारा कर्त्तव्य परायण अपर सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज को अंगवस्त्र, शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । उनके इस सम्मान से न केवल उनके कर्त्तव्य परायणता को सुदृढ़ता मिली है बल्कि देश के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता को विशेष बल मिला है ।
आभार व्यक्त करते हुए श्री सरोज ने कहा कि दायित्व निर्वहन मे ही कैरियर का आयाम होता है संघर्ष के इस मूल मंत्र को हर किसी को गम्भीरता से लेनी चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि 2021 से अपर सूचना अधिकारी श्री सरोज द्वारा पत्रकारो के हितो उनके सम्मान के लिए सतत कार्य किया जा रहा है । पुरानी ट्रेजरी मे स्थित जर्जर हालत मे चलने वाले जिला सूचना कार्यालय जो कभी भी धराशाई हो सकता था । उन्होंने अपने अथक प्रयास से वर्तमान समय मे मोती चौराहा शुगर मिल रोड खलीलाबाद मे शिफ्ट कराकर सुरक्षात्मक सुव्यवस्था प्रदान किया । शासन - प्रशासन के साथ पत्रकारो के बीच मे आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है ।
इतना ही नही सुव्यवस्थित रूप से सूचना कार्यालय संचालित हो इसके लिए उन्होने शासन से नई बिल्डिंग निर्माण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बगल मे जिला सूचना कार्यालय भवन निर्माण के लिए अथक प्रयास किया जिसकी प्रक्रिया प्रगति पर है ।