प्रथम चरण के अन्तिम दिन हजारो उपभोक्ताओ ने उठाय अधिभार छूट का लाभ

प्रथम चरण के अन्तिम दिन हजारो उपभोक्ताओ ने उठाया अधिभार छूट का लाभ 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश मे एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है । आज एकमुश्त समाधान योजना के प्रथम चरण के अन्तिम दिन राजस्व संग्रह केंद्र पर उपभोक्ताओ के बिल जमा करने की लम्बी कतार लगी । खलीलाबाद खण्ड के अंतर्गत 2178 उपभोक्ताओ ने रजिस्ट्रेशन कराकर 128 लाख रूपये राजस्व जमा किया गया एवं 376 उपभोक्ताओ की बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गई । मुकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर, लक्ष्मण मिश्रा उपखण्ड अधिकारी हैंसर, मनोज कुमार उपखण्ड अधिकारी मगहर, कौशल किशोर उपखंड अधिकारी धनघटा के नेतृत्व मे हरिहरपुर, हैंसर, मगहर और धनघटा के विभिन्न जगहो पर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमे अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन कराकर व्याज माफी योजना का लाभ लेकर बकाया जमा किये । आज उपभोक्ताओ की अधिक संख्या की वजह से कई बार सर्वर के फेल होने की समस्या की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा । थोड़ी देर मे उक्त समस्या को हल कराकर सुचारू रूप से राजस्व संग्रह केंद्रों का संचालन कराया गया । आज रमेश सिंह अधीक्षण अभियंता सन्त कबीर नगर और राजेश कुमार अधिशाषी अभियन्ता खलीलाबाद के द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रो मे चल रहे कैंपों का निरीक्षण करके उपभोक्ताओ को होने वाली समस्याओ की जानकारी लिया और यहां उपस्थित उपखंड अधिकारी व अन्य कर्मचारियो को निर्देशित भी किया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !