209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन

209 बकायेदार उपभोक्ताओ की कटी लाइन 

16.02 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ 


सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } एकमुश्त समाधान योजना मे उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रूपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी एवं 28 उपभोक्ताओ द्वारा 1.80 लाख रूपये जमा किया गया । उपखण्ड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाँव मे कैम्प लगाया गया । जिसमे 40 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये, 39 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गाँव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 156 उपभोक्ताओ से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 37 उपभोक्ताओ की लगभग 14.45 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठानटोला, मालीटोला, मोहदीनपुर, अचकवापुर, गाँधी नगर मे चेकिंग अभियान चला कर 40 उपभोक्ताओ की 6.31लाख रूपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 102 उपभोक्ताओ द्वारा 4.37 लाख रुपये जमा कराये गये । उपखण्ड अधिकारी मगहर मनोज कुमार व अवर अभियंता भगीरथी के नेतृत्व मे शिवसरा महसीन व करही, जंगलऊन गाँव मे कुल 48 उपभोक्ताओ की 5.10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी तथा 57 उपभोक्ताओ से लगभग 4.50 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी । अधिशासी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण मे भी उपभोक्ता अपना बकाया जमा करके अधिभार छूट का लाभ नही ले रहे हैं । सभी सम्मानित उपभोक्ताओ से अनुरोध है कि अपना बकाया जमा करके ब्याज माफी योजना का लाभ ले अन्यथा एकमुश्त समाधान योजना मे राजस्व बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओ के खिलाफ विच्छेदन की कार्यवाही चलती रहेगी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !