।। सख्ती ।। कल से बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु चलेगा चेकिंग अभियान
।। सख्ती ।। कल से बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु चलेगा चेकिंग अभियान
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) एकमुश्त समाधान योजना मे अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को लाभ प्रदान करने हेतु विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के अन्तर्गत कई जगहो पर चेकिंग के साथ साथ जागरुकता अभियान चलाया गया और कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बहुत अधिक संख्या मे उपभोक्ता अपना बिल सुधार कराकर अधिभार छूट योजना का लाभ ले रहे है । आज उपखण्ड अधिकारी हरिहरपुर मुकेश गुप्ता व अवर अभियंता चंद्रभूषण और सुनील यादव के संयुक्त नेतृत्व मे सिसवनिया व कर्री गाँव मे चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमे 45 उपभोक्ताओ की लगभग 10 लाख रूपये राजस्व बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी एवं 68 उपभोक्ताओ द्वारा 2.40 लाख रूपये जमा किया गया । उपखण्ड अधिकारी हैंसर लक्ष्मण मिश्रा के द्वारा बसवारी गाँव मे कैम्प लगाया गया जिसमे 40 उपभोक्ताओ द्वारा 1.25 लाख रुपये जमा कराये गये, 39 उपभोक्ताओ द्वारा लगभग 8 लाख बकाया जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर व अवर अभियंता अजय चौरसिया द्वारा नाथनगर, धनघटा, तिघरा घाट व मड़हाराजा गाँव मे बड़े बकायेदारो पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे 156 उपभोक्ताओ से 4.10 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी तथा 37 उपभोक्ताओ की लगभग 14.45 लाख रूपये बकाया मे लाइन विच्छेदित की गयी । उपखण्ड अधिकारी खलीलाबाद टाउन द्वारा बताया गया कि पठानटोला, मालीटोला, मोहदीनपुर, अचकवापुर, गाँधी नगर मे चेकिंग अभियान चला कर 40 उपभोक्ताओ की 6.31 लाख रूपये बकाये मे कनेक्शन काटे गये एवं 102 उपभोक्ताओ द्वारा 4.37 लाख रुपये जमा कराये गये । उपखण्ड अधिकारी मगहर मनोज कुमार व अवर अभियंता भगीरथी के नेतृत्व मे शिवसरा, महसीन व करही जंगलऊन गाँव मे कुल 48 उपभोक्ताओ की 5.10 लाख बकाया राशि जमा न करने के कारण लाइन विच्छेदित की गयी तथा 57 उपभोक्ताओ से लगभग 4.50 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी । अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि कल से क्षेत्र मे बड़े बकायेदार उपभोक्ताओ से राजस्व वसूली हेतु विभागीय कर्मचारियो एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियान चलाया जायेगा । अतः जो उपभोक्ता OTS योजना के द्वितीय चरण मे अभी तक लाभान्वित होने से रह गये है वह जल्दी आकर योजना के इस चरण मे पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त करे ।