डीडीओ के औचक निरीक्षण मे नदारद रही टीम

डीडीओ के औचक निरीक्षण मे नदारद रही टीम 
 
13786 मानव दिवस के सत्यापन मे दरकार की बनी स्थिति

सन्त कबीर नगर { नाथनगर } वित्तीय वर्ष 2023- 24 के पीएम आवास { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यो के पारदर्शिता सम्बन्धितो जवाबदेही एवं ग्रामीणो के सहभागिता मे सामाजिक अंकेक्षण के खुली बैठक के प्रभारी डीडीओ जिशान रिजवी के औचक निरीक्षण मे ग्राम पंचायत कोदवट मे सोशल आडिट टीम नदारद रही । पूर्व सूचना के बावजूद जिला विकास अधिकारी के पहुंचने से पहले वित्तीय वर्ष की डेढ़ करोड़ से ऊपर की व्यय राशि मे 43 आवास मजदूरी सहित 55 परियोजनाओ की आडिट दोपहर एक बजे के आस पास तक मे ही खत्म हो गई । जिससे न तो सभी परियोजनाओ का सामाजिक अंकेक्षण के मूल उद्देश्य मे आडिट हो सका और न ही 40987 सृजित मानव दिवस के मनरेगा मजदूरो का सत्यापन हो सका । जिसमे खासकर 30 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी 2024 तक के सृजित 815 मानव दिवस मे जीपी कोदवट बाबूराम के खेत मे तालाब खुदाई, उक्त दिनांक मे सृजित 624 मानव दिवस मे परविंदर के खेत मे तालाब खुदाई, 812 मानव दिवस मे सुरेश के खेत मे तालाब खुदाई, 6 से 19 जनवरी से 21 फरवरी के बीच 2509 मानव दिवस मे रामसिंह, लालचंद, केशव गुप्ता, रामवृक्ष, अवधराज यादव, रामचंद्र, बेलमती, रामसूरत, रामहित, राहुल, महेंद्र, हरिश्चंद, मेगाराम, रामजीत, कृष्णा आदि के 15 मेढ़बंधी परियोजना का कार्य रवि की फसल माह के दृष्टिगत स्पष्टतया वित्तीय अनियमितता मे दिखाई दे रहा है । इसी क्रम मे कार्य माह के दृष्टिगत पंचदेव के घर बंधे तक मिट्टी कार्य मे 14 से 29 सितम्बर तक के 399 मानव, रामपाले के खेत से कलान सिवान तक मिट्टी कार्य मे उक्त दिनांक मे 430 मानव दिवस, कोदवट पीच रोड से कतार सिवान तक मिट्टी कार्य मे 11 से 26 सितंबर तक मे 735, व 3 से 18 अक्तूबर तक मे 816 मानव दिवस, तेजपाल के खेत से पुन्नवासी के खेत तक मिट्टी कार्य मे 14 से 29 सितंबर तक मे 274 मानव दिवस, धोबैया तालाब की खुदाई जीर्णोद्वार कार्य मे 3 से 18 जुलाई तक के 1086 मानव दिवस एवं कोदवट मे अमर शहीद रामनयन कन्नौजिया अमृत सरोवर निर्माण कार्य मे 25 जनवरी से 9 फरवरी,10 से 25 फरवरी एवं 29 फरवरी से 15 मार्च 2024 तक मे 5286 मानव दिवस बेहद पारदर्शिता एवं जवाबदेही के क्रम मे वित्तीय अनियमितता / भ्रष्टाचार के रोकथाम मे सत्यापन नजरंदाज कर दिया गया है ।
इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत खिरिया मे आयोजित सोशल आडिट के खुली बैठक का औचक निरीक्षण किया । जहां जनता की बेहतर उपस्थिति और उपलब्ध कराये गये सभी अभिलेखो के साथ सुचारू रूप से चल रहे बैठक पर प्रसन्नता जाहिर की । ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द मे भी सोशल आडिट टीम नदारद रही । जिस पर प्रभारी डीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और रास्ते मे मिले सचिव कोदवट प्रशांत यादव को फटकार लगाई ।
अलबत्ता अब देखना यह है कि डीडीओ के औचक निरीक्षण मे कोदवट मे नदारद रही सोशल आडिट टीम और उसके सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता की उदासीनता मे पारदर्शिता एवं जवाबदेही की गंभीरता मे बेहद जरूरी 13786 मानव दिवस को सत्यापन से दूर रखने पर क्या कार्यवाई सुनिश्चित की जाती है ।
अभी यह एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !