संदेश

मार्च, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

।। मुबारकबाद ।। आपसी भाईचारे मे मनाये ईद

चित्र
।। मुबारकबाद ।। आपसी भाईचारे मे मनाये ईद  सन्त कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) ईद - उल- फितर के शुभ अवसर पर रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने अमन चैन की दुवाओं के साथ मुबारकबाद दी है । उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे व आपसी मेल का त्योहार है । इसे आपसी भाईचारे मे मनाये, किसी भी प्रकार के मनमुटाव न रखे । उल्लेखनीय है कि मूल रूप से ईद भाईचारे का त्योहार है इसे सभी आपस मे मिलकर मनाते है और खुदा से सुख शांति और बरकत के लिए दुआ मांगते है । यह बताता है कि इन्सान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके । ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं । ईद- उल- फितर का सबसे अहम मकसद एक और कि इसमें गरीबो को फितरा देना वाजिब है जिससे वो लोग जो गरीब है मजबूर है अपनी ईद मना सके, नये कपड़े पहन सके और समाज मे अपनी खुशियां बांट सके ।

बढ़ती वैश्विक गर्मी, जलती धरती, परेशान जीव जन्तु और बिगड़ी बायोजिकल क्लाक

चित्र
बढ़ती वैश्विक गर्मी, जलती धरती , परेशान जीव जंतु और बिगड़ी बायोलॉजिकल क्लॉक रीना त्रिपाठी  लखनऊ = आज मनुष्य विज्ञान की ताकत के भरोसे चांद तारो पर पहुंच कर ऊंचाई की पराकाष्ठा और समुद्र की तलहटी मे पहुंचकर गहराई की पराकाष्ठा नापने मे तो सफल हो गया है परंतु विज्ञान और मनुष्य दोनो प्रकृति से हार रहे है "बढ़ता वैश्विक तापमान" आज जहां चारो ओर चिंता का विषय बना हुआ है क्यों कि हम विज्ञान का प्रयोग करके सुख सुविधाएं तो बढ़ा ले रहे हैं परंतु उसके नकारात्मक प्रभाव  मानवता के लिए खतरा साबित हो रहे हैं । पूरी पृथ्वी के विभिन्न देशो सहित भारत मे भी रोज ही हम पृथ्वी के औसत तापमान मे धीरे-धीरे वृद्धि की घटना को देख रहे है । यह बढ़ता तापमान मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों के कारण ही है, जो वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों को छोड़ते है । सर्वविदित है पृथ्वी के वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें (जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड) मौजूद हैं जो सूर्य से आने वाली गर्मी को रोक लेती हैं, जिससे पृथ्वी ग्रह जीवन के लिए पर्याप्त गर्म रहता है ।मानवीय गतिविधियां, जैसे जीवाश्म ईंधनों का ...

आज देने वाला भारत है लेने वाला नही = सदर विधायक

चित्र
आज देने वाला भारत है लेने वाला नही = सदर विधायक  स्वच्छ खलीलाबाद सुन्दर खलीलाबाद  सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) भारत का ग्रोथ " सेवा, सुरक्षा, सुशासन" के गौरवशाली उत्तर प्रदेश मे योगी राज के आठ वर्ष एवं केन्द्र के मोदी सरकार के दस वर्ष की उपलब्धियो मे तीन दिवसीय सफल कार्यक्रम के क्रम मे पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आज भारत की एक अलग पहचान बन गई है जो भारत लेने वाला था वो भारत आज देने वाला बन गया है । प्रदेश के विकास मे उन्होंने कहा कि आठ वर्षो मे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर है । जिस उत्तर प्रदेश को गुंडा राज्य कहा जाता था, माफियाओ का अड्डा कहा जाता था आज उसी उत्तर प्रदेश मे महिलाओ से ले करके व्यवसायियो तक के लोग संतुष्ट हैं । सभी लोगो को यह लगता है उत्तर प्रदेश मे अब महिलाएं सुरक्षित है और विकास के नाम पर आज उत्तर प्रदेश उन ऊंचाइयो पर जा रहा है जिसकी किसी ने कल्पना नही की थी । आज की तारीख मे सामाजिक कार्य से लेकर सामूहिक विवाह एवं गरीब कल्याण की योजनाओ मे अग्रसर है । आठ साल बेमिसाल पर उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण क...

।। पीडीए ।। वो अपनी सरकार लानी पड़ेगी = जयराम पाण्डेय

चित्र
।। पीडीए ।। वो अपनी सरकार लानी होगी = जयराम पाण्डेय   सन्त कबीर नगर - ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार हो रहे पीडीए कार्यक्रमो के दृष्टिगत मीडिया से मुखातिब होते हुए समाजवादी पार्टी के फायर ब्रिगेड व पूर्व विधानसभा क्षेत्र मेहदावल के प्रत्याशी नेता जयराम पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी जो सरकार घोषणा करती है वह भूल जाती है । प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार के लिए कहे लेकिन एक नौजवान को रोजगार नही मिला,15 लाख के लिए खाता खुलवाया गया, लेकिन खाता नही मिल पाया, शिक्षा नही मिल पा रही है, पढ़ाई के लिए पैसा कहां से लाएं आज गरीबो को मुश्किल हो गया है । इससे पूर्व पीडीए की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि पीडीए पंचायत हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व पर गांव - गांव चल रही है । जिसका फुलफार्म पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी " जो महिलाओ " की होती है और जो हमारे संवर्ण समाज के वे लोग जो शोषित, वंचित लोगो की रक्षा मे रहते हैं और समाजवादी पार्टी से मिलान करते हैं । ऐसे सामान्य वर्ग के लोग भी जो गरीबों की मदद करते हो, न्याय की लड़ाई लड़ते हो, ये सब मिल करके पीडीए की पंचायत चल रही है ।  उन्होने कहा कि पार्लियामें...

।। दिशा ।। केन्द्र की योजनाओ/कार्यक्रमो को समय से पूर्ण करे = सांसद

चित्र
केन्द्र की योजनाओ/कार्यक्रमो को समय से पूर्ण करे अधिकारी = सांसद  पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर हुई विस्तृत चर्चा संत कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओ की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई । बैठक के शुरूआत मे पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियो से जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओ को पूर्ण किये जाने अथवा प्रगति मे किसी भी प्रकार की समस्या आदि के विषय मे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, हरिवक्श सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी, सुधांशु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, प्रमुखगण एवं जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्र...

सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण

चित्र
सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण    संत कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह की अध्यक्षता मे प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रमो की तैयारियो के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुआ । इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे ।  मण्डलायुक्त ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जनपद मे 25, 26 और 27 मार्च 2025 को विकास भवन के डीपीआरसी भवन मे विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागो की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्याे व चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने पर जो...

सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत रुप है फाग = रीना त्रिपाठी

चित्र
सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत रूप है फाग-  रीना त्रिपाठी    लखनऊ ( अमरेश दर्पण ) होली के पांच यार- फाग, राग, रंग, मस्ती और मल्हार ऐसी धूम मचाते हैं कि होली भुलाए नहीं भूलती । गांव की विविधता का एक विशेष रंग गांव के लोग फाग के माध्यम से होली का गायन करते हैं । होली का त्योहार तो कई दिन पहले से धीरे-धीरे आता है धीरे-धीरे सबको रंगों और उमंगों में सराबोर करता चलता है । होली भी केवल रंगों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें लोक संगीत, परंपराएं और सामाजिक मेलजोल भी गहराई से जुड़े होते हैं । ये सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत रूप है । हिंदी के बारह महीना में फागुन अंतिम महीना होता है परंतु यह विदाई बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ लोकगीतो की लड़ी से लड़ी जोड़कर एक लंबी वाद्य यंत्रों के साथ होने वाली कहानी के माध्यम से फाग में गांव के बड़े बुजुर्ग एकत्र होकर उत्साहपूर्ण गायन के माध्यम से सबके बीच रखते हैं । "अंत को ही शुभारंभ" मानते हुए भारतीय सनातन संस्कृति उत्साह हर्ष और विविधता के रंग फगुआ के गायन से पूर्ण करती है ।इसके बाद सभी लोग एकत्र होकर होलिका दहन के लि...

न्यू आर्या हॉस्पिटल के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

चित्र
न्यू आर्या हास्पिटल के संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम मे तहसील धनघटा अन्तर्गत नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार के संचालक द्वारा अवैध रूप से चिकित्सालय संचालित किए जाने के संबंध मे शिकायत मिलने व जांच/निरीक्षण के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर चिकित्सालय के संचालक के विरुद्ध थाना धनघटा मे प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है । उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण मे जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम मे मुख्य चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से श्रीमती रेखा पत्नी सुनील, ग्राम व पोस्ट चपरा पूर्वी, तहसील धनघटा जनपद संत कबीर नगर के शिकायत पर नेतवापुर स्थित न्यू आर्या हास्पिटल उमरिया बाजार का औचक निरीक्षण दिनांक 18.02.2025 को किया गया था, जिसमे संचालक द्वारा तीन मरीजो को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था जिनमें दो मरीज प्रसव आपरेशन के थे व एक मरीज सामान्य प्रकृति का था । मौके पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था । संचालक से चिकित्सकों के अनुपस्थित के बारे मे पूछने पर अवगत कराया गया कि चिकित्सक अभी कहीं गये है...