।। मुबारकबाद ।। आपसी भाईचारे मे मनाये ईद

।। मुबारकबाद ।। आपसी भाईचारे मे मनाये ईद 


सन्त कबीर नगर ( अमरेश दर्पण ) ईद - उल- फितर के शुभ अवसर पर रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने अमन चैन की दुवाओं के साथ मुबारकबाद दी है । उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे व आपसी मेल का त्योहार है । इसे आपसी भाईचारे मे मनाये, किसी भी प्रकार के मनमुटाव न रखे ।
उल्लेखनीय है कि मूल रूप से ईद भाईचारे का त्योहार है इसे सभी आपस मे मिलकर मनाते है और खुदा से सुख शांति और बरकत के लिए दुआ मांगते है । यह बताता है कि इन्सान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके । ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं ।
ईद- उल- फितर का सबसे अहम मकसद एक और कि इसमें गरीबो को फितरा देना वाजिब है जिससे वो लोग जो गरीब है मजबूर है अपनी ईद मना सके, नये कपड़े पहन सके और समाज मे अपनी खुशियां बांट सके ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !