शीघ्र स्वास्थ लाभ की हुई प्रार्थना
शीघ्र स्वास्थ लाभ की हुई प्रार्थना गोरखपुर = अस्वस्थ चल रही सोशल आडिट जिला कोआर्डिनेटर सन्त कबीर नगर के कुशल क्षेम जानने सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल अस्पताल पहुंचा । शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना मे प्रतिनिधि मण्डल द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गईं । इस अवसर पर ब्लाक कोआर्डिनेटर सेमरियावा व सोशल आडिट वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजकुमार, प्रखंड खलीलाबाद कोआर्डिनेटर देवेन्द्र पति त्रिपाठी, ब्लाक कोआर्डिनेटर बघौली अखिलेश शर्मा, बी आर पी संतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि सोशल आडिट जिला कोआर्डिनेटर सरिता पाण्डेय का कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रहा है । गोरखपुर एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है ।