सोशल आडिट के खुली बैठक का आयोजन हुआ
सोशल आडिट के खुली बैठक का आयोजन हुआ
सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) ग्राम पंचायत पकड़ी आराजी मे सोशल आडिट की खुली बैठक का आयोजन हुआ ।
बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अयूब द्वारा किया गया । सोशल आडिट की खुली बैठक की जानकारी मे बीआरपी ज्ञान सिंह द्वारा परियोजनाओं की पारदर्शिता और उसकी जिम्मेदारी मे अधिकारियों की जवाबदेही तथा लोकतांत्रिक रूप से ग्राम विकास मे सहयोग की अपेक्षा मे जन सहभागिता की विस्तृत जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि सोशल आडिट यानि की सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत मे होने वाले विकास कार्यों पर ग्रामवासियों का सहयोग अपेक्षित है और उसकी जानकारी मे जैसा कि "हमारा पैसा, हमारा हिसाब" का नारा है के उद्देश्य मे व्यय राशि सहित प्रत्येक ग्रामवासी को जानने का हक है । वित्तीय वर्ष 2024-25 के कुल 52 लाख 59 हजार 395 रूपये की व्यय राशि मे 34 परियोजनाओ पर कार्य हुआ है, तथा 17 पीएम आवास लाभार्थी को मजदूरी का भुगतान हुआ है । रोजगार के क्रम मे श्रमिकों को कुल 13338 मानव दिवस का सृजन हुआ है ।