।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता


सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) कर्मो का फल कभी जाया नही जाता है अगर हमारी जिम्मेदारियों मे नैतिकता का मूल उद्देश्य निहित हो तब तो कर्मो के फल मे उज्जवल भविष्य का भाग्य निहित होता है जैसा कि उदाहरण भी देखा जाता हैं इसी क्रम मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी से जुड़े व्यापारी व ग्राहक हैं जिनके मेहनत के रंग को भविष्य की उज्जवलता मिली है । लकी ड्रा के माध्यम से कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा सन्त कबीर नगर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर जनपद के 500 व्यापारियों मे पलटीना मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, एलईडी, हीरो जेट साइकिल, प्रेस, सेन्टर टेबल, ट्राली बैग आदि तमाम पुरस्कार प्रदान किया गया ।
विजेताओं ने अपनी बात को बेबाकी के साथ कहा कि रिलेक्सो का उत्पाद बहुत बेहतर है इसके आनर बहुत ही कर्मठी और व्यक्तित्व के बहुत अच्छे व्यक्ति हैं ।
उनके नेतृत्व मे कंपनी के सभी उत्पाद गुणवत्तापरक है । इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान प्रस्तावना का संकल्प के साथ किया गया । प्रथम विजेता मिठवल सिद्धार्थनगर के राम बेलास चौरसिया को पलटीना मोटरसाइकिल, द्वितीय विनोद किराना डुमरियांगज को फ्रिज, तृतीय किसान किराना को रेडमी मोबाइल, चौथे विनर राम निवास को एलईडी, पंचम को हीरो जेट साइकिल, छठवे विनर को फ्रूड प्रेशेसर सहित क्रमानुसार विनरो को अनेक प्रकार के पुरस्कार प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी मैनेजर फारुख, रियाजुल हक, अली हुसैन ने अहम भूमिका निभाई गई । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव व आफरीन द्वारा किया गया ।
उल्लेखनीय है कि रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी द्वारा 6 इन 1 अगरबत्ती, डेंगू डांन, टूथब्रस, नील, पेन बाम, दुआ आयुर्वैदिक कफ सिरप, फंगल क्रीम रिलेक्सो सुप्रीम पाउडर, सुप्रीम डिटर्जेंट पाउडर, कीट नाशक रेखा व पाउडर, सुप्रीम ग्लू ट्रंप, सेफ्टी ग्रेंस का उत्पादन गुणवत्तापूर्ण किया जाता हैं । इसके व्यापारियों का जहां बिजनेस के रुप मे संभावनाएं अधिक है वहीं ग्राहकों मे गुणवत्ता पूर्ण के दृष्टिगत भरोसा कायम है ।इस दरम्यान बेहतर पर्यावरण के दृष्टिगत अमरूद, जामुन व आंवले का 300 पौधा वितरित किया गया । दूर-दूर से आये व्यापारियों, विनरो को भोजन की भी व्यवस्था मुहैया कराई गई ।
मंचासिन गणमान्य हबीबुल्लाह खान, समीउल्लाह खान, मास्टर इंसान अली, अरशद खान इटवा, नदीम हल्लौर, दिलीप साहपुर, वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव, रमेश कुमार शर्मा को साल, पुष्पगुच्छ व पौधा देकर सम्मानित किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !