दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता
दिलाती रहेगी याद उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता
सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) नरेगा तकनीकी सहायक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले तकनीकी सहायक इंद्रजीत यादव की विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
वे अपनी जिम्मेदारियों का नैतिकता के साथ ग्राम विकास मे निर्वहन करते हुए दायित्वों के प्रति ईमानदारी बरतने का कार्य किया । उनकी इस कर्त्तव्य परायणता को लेकर अंगीकार करने की बात की गई । बेशक सर्विस काल के नियम लिहाज से सेवानिवृत हो रहे हैं लेकिन उनकी कर्त्तव्य परायणता को भुलाया नही जा सकता हैं ।
उनकी सत्यनिष्ठ कर्त्तव्य परायणता हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी ।
खण्ड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र द्वारा पुष्पमाला पहना कर उनका सम्मान और हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इसी क्रम मे
जिला महामंत्री बलवंत यादव ने कहा कि कुछ गुण उनके ऐसे थे जो जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक थे ।