डीडीओ के निरीक्षण मे टीए सचिव रहे गायब अभिलेखों मे मिली भारी खामियां
डीडीओ के निरीक्षण मे टीए सचिव रहे गायब अभिलेखों मे मिली भारी खामियां
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल/अमरेश दर्पण ) चूंकि एक दशक से ऊपर से हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन मे वित्तीय अनियमितता/भ्रष्टाचार के रोकथाम परियोजनाओं की पारदर्शिता जिम्मेदारो की जवाबदेही एवं ग्रामीणों की जन सहभागिता मे होने वाली सोशल आडिट के मूल उद्देश्य की पूर्ति अभी कोसो दूर नजर आ रही हैं ।
होवे भी क्यों नहीं जब जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी के निरीक्षण मे भी तकनीकी सहायक, सचिव अनुपस्थित मिल रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि प्रखंड के ग्राम पंचायत रानीपुर मे सोशल आडिट की खुली बैठक का निरीक्षण करने पहुंचे जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा पूछे जाने पर सोशल आडिट टीम द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी । डीडीओ द्वारा अभिलेखों की जांच मे बड़ी खामियां नजर आई । परियोजना से संबंधित अभिलेखों पर किसी भी हस्ताक्षर पर दिनांक दर्शाया हुआ नही मिला । इसी क्रम मे 2 लाख 14 हजार की फाइल पर न तो दिनांक मिला और न ही हस्ताक्षर मिला, और तो और परियोजनाओं के कार्य स्थलीय फोटो का भी सत्यापित नही हो सका ।
जो एक दशक से ऊपर से प्रत्येक वित्तीय वर्ष मे पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन सहभागिता के मूल उद्देश्य मे होने वाली सोशल आडिट पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा हैं । इतने वर्षों से होने वाली सोशल आडिट का क्या असर हुआ क्या प्रभाव पड़ा ?
अलबत्ता सेवन रजिस्टर के साथ रोजगार सेवक की अनुपस्थित भी पाई गई ।
क्रमश: तकनीकी सहायक और सचिव भी अनुपस्थित रहे ।
वही इससे पूर्व परियोजनाओं की जानकारी मे पढ़कर सुनाए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों मे अनभिज्ञता पाई गई । दरम्यान इतना जरूर हुआ कि 100 दिन के रोजगार प्राप्ति मे अनभिज्ञ रहे श्रमिक मुन्नीलाल द्वारा कार्य होने की हामी भरी गई । जो उपस्थित ग्रामीणों के मौन दृष्टि से कही न कही ग्राम प्रधान का चहेता व्यक्ति नजर आता है । लिहाजा वित्तीय वर्ष की कुल 16 लाख 25 हजार 583 रूपये की व्यय राशि मे 32 परियोजनाओं की आडिट मे सत्यापन की घोर उदासीनता पाई गई । जिसमे जब सरजू नहर विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर जनपद मे नाला खुदाई का कार्य किया गया है तब सत्यापन की दरकार मे 5 नाला खुदाई के साथ मेढ़बंधी की 27 परियोजना मे 7 से 16 जनवरी तक मे सृजित 611 मानव दिवस मे 9 मेढ़बंधी कार्य रवि की फसल के दृष्टिगत वित्तीय अनियमितता को लेकर एक सवाल हैं ।