डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

डीडीओ ने किया औचक निरीक्षण 

संत कबीर नगर  ( नाथनगर ) वित्तीय वर्ष 2024 - 25 की चल रहे विकासखंड नाथनगर में सोशल ऑडिट की खुली बैठक का जिला विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होने ग्राम पंचायत मोलनापुर व महुली खास मे आयोजित हुई सोशल आडिट की खुली बैठक का निरीक्षण किया ।दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी ग्रामीण के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है । इससे पूर्व ग्राम पंचायत मोलनापुर में ब्लाक कोऑर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी द्वारा खुली बैठक में ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की जानकारी देने के साथ परियोजनाओं की ऑडिट की गयी ।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत महुली खास में बीआरपी राकेश कुमार मिश्रा द्वारा बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों को परियोजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ जन सहभागिता की जानकारी देते हुए ऑडिट किया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी जिला कोआर्डिनेटर राजकुमार, ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार, ग्राम प्रधान, टीम सदस्य राम फिकर, उर्मिला, राम सजीवन आदि मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन