वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान
वैश्विक स्तर पर बनाए पहचान
नाशिक = एमआईएम एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2025 का एमआईएमए एक्सपो के आयोजन की तैयारी जोरो पर है । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमआईएमए के सहायक निदेशक/ रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कहा कि एमआईएमए एक्सपो 2025 का एक बृहद व्यापारिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो नौ से बारह अक्तूबर तक चलेगा । यह आयोजन उभरते उद्यमियों के लिए बहुत ही खास है ।
खासकर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए जिनके सफलतम व्यापारिक क्षेत्र का एक सुदृढ़ प्लेटफार्म है । जिससे वो बड़े आत्मविश्वास के साथ नेटवर्किंग क्षेत्र का उपयोग कर सकेंगे । यह आयोजन नए बाजारों मे और उभरते उद्योगो मे निवेश का अवसर प्रदान करेगा । इसके लिए तीन सौ अधिक स्टाल्स लगाए जाएंगे । जिससे इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोटिव, टेक्सटाइल और टेक्नोलाजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होगी । उभरते क्षेत्रो पर विशेष ध्यान देते हुए इलेक्ट्रिक वाहन ( ई वी ) और कृत्रिम बुद्धिमता ( ए आई ) जैसे नवीन क्षेत्रो पर विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा । सभी स्टाल्स मे बिजली, सुरक्षा और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी । आयोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को नाशिक और महाराष्ट्र के विशाल बाजार मे अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा प्रदान करेगी । एमआईएमए एक्सपो 2025 न केवल एक व्यापारिक मंच है बल्कि उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए नए बाजारों मे कदम रखने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक शानदार अवसर है ।