उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ
उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए व्यापारिक अवसरों का महाकुंभ
नाशिक ( महाराष्ट्र ) मुस्लिम इंडस्ट्रीज एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआईएमए 2025 उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है ।
यह भव्य व्यापारिक प्रदर्शनी 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक अशोका रोड-वडाला रोड जंक्शन, नासिक में आयोजित होगी । जो सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगी । इस आयोजन का उद्देश्य व्यवसायियों को नए बाजारों में प्रवेश, नेटवर्किंग, और उभरते उद्योगों में निवेश के अवसर प्रदान करना है । विविध उद्योगों के प्रदर्शन मे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित होंगी । प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहन ( ईवी ) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई ) जैसे नवीन क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा ।
देशभर के उद्योगपतियों और खरीदारों के साथ विशेष सत्र, जो उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों को व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का मौका देंगे । प्रारंभिक स्टॉल बुकिंग पर विशेष छूट की व्यवस्था है । विशेष छूट मे रेगुलर स्टॉल के लिए पंद्रह हजार रूपए, सिल्वर स्टॉल के लिए पैतालीस हजार, गोल्ड स्टॉल के लिए अस्सी हजार, प्लैटिनम स्टॉल के लिए एक लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं । सभी स्टॉल्स में बिजली, सुरक्षा और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं ।
यह प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को नासिक और महाराष्ट्र के विशाल बाजार में अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है ।
बायर्स-सेलर्स मीट और नेटवर्किंग सत्र नए व्यापारिक साझेदारियां स्थापित करने में मदद करेंगे ।
अधिक जानकारी के लिए nashikmima@gmail.com ईमेल तथा mimaindia.or g बेवसाइट के साथ एमआईएमए आफिस हॉटलाइन 7758842292 तथा रिलेक्सो डोमस्वेयर अब्दुल्लाह खान 9370107686 संपर्क किया जा सकता हैं ।
एमआईएमए एक्सपो के आयोजक मुनिर खान और मिनाज मिर्जा व अब्दुल्लाह खान ने कहा कि यह प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा । हम सभी उद्यमियों को इस अवसर का लाभ उठाने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आमंत्रित करते हैं । एमआईएमए एक्सपो 2025 न केवल एक व्यापारिक मंच है, बल्कि उत्तर प्रदेश के व्यवसायियों के लिए नए बाजारों में कदम रखने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक शानदार अवसर है । स्टॉल बुकिंग के लिए जल्दी संपर्क करें और इस व्यापारिक महाकुंभ का हिस्सा बनें ।