आदर्श गांव बनाने की गांव वालो ने की पहल
आदर्श गांव बनाने की ग्रामीणो ने की पहल हमारा वोट ही हमारा विकास है - ग्रामीण सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] हमारा गांव आदर्श हो , लोग मिलकर विकास की मुख्यधारा मे जुड़े । सरकारी योजनाओ का क्रियांवयन ईमानदारी से हो पात्र - अपात्र की सही पहचान हो , किसी को किसी बात को लेकर शिकवा शिकायत न हो , कोई भी समस्या का निदान प्रेम पूर्वक आपसी बातचीत से हल हो और लोग भाईचारे मे रहे बतौर मंशा आदर्श गांव बनाने की नीयत से बरगदवां कला ग्राम पंचायत के गांव वालो ने आपसी विचार - विमर्श कर एक मत होते हुए प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी किसे दिया जाय पर विचार किया । एक आवश्यक बैठक कर गांव वालो ने आदर्श गांव को लेकर अपने - अपने विचार प्रस्तुत किये । सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चुनाव मे होने वाले अनर्गल खर्च को रोका जाय , रूपये पैसे लालच आदि के बूते खेली जा रही वोट बैक की राजनीति के चक्कर मे किसी भी ग्रामीण भाई परिवार को नही आना है । हमारा ग्राम प्रधान अच्छा होगा तो विकासशील लाभकारी योजनाओ का लाभ हमारे ही गांव हमारे ही गांव वालो को मिलेगा । हमे अपने वोटो की कीमत को समझना होगा , हमारा वोट ही हमारा विक...