जीवन खोने वाले बने प्रत्याशियो के हार - जीत के नतीजे ▪संवेदनाओ का अन्त▪ जी एल वेदांती सन्त कबीर नगर - मानव जीवन की उत्कृष्टता कहा जाय या कुछ और कहा जाय । होने जा रहे त्रिस्तरीय चुनावी समर मे उतर रहे प्रधान पद के प्रत्याशियो द्वारा प्रतिद्वंदिता इस कदर दिखाया जा रहा है जहां संवेदनाओ का अन्त हो जा रहा है । जो लोग अपने जीवन का अंतिम सफर पूरा कर रहे है वे प्रत्याशियो को एक वोटर के सिवा कुछ और नजर नही आ रहे । यह तब हो रहा है जब विश्वास के पटल पर विकास पुरुष बनकर ग्राम पंचायतो का प्रतिनिधित्व करना है । जिसके कन्धे पर केवल सरकारी विकासशील लाभकारी योजनाओ से ग्राम पंचायतो का विकास ही करना नही है बल्कि ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनकर बेहतर शिक्षा व्यवस्था का दायित्व निर्वहन करना है गांव मे होने वाले संस्कृतियो मे सद्भावना भाईचारे का सन्देश देना है । उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय चुनावी समर मे अपना प्रतिनिधित्व कायम करने उतरे प्रधान पद के प्रत्याशियो को वोटरो को सहेजने के साथ - साथ कौन मतदाता कहां जा रहा है उसे इतनी गम्भीरता से देख रहे है कि जीवन का अंतिम सफर पूरा कर चुके लोग हार - जीत के तौर पर वोटर नजर आ रहे है । एक तरफ जहां मृतक को विपक्ष का वोटर मानकर अन्दर ही अन्दर खुशी मनायी जा रही है वही दूसरी तरफ अपना वोटर मानकर दुःख जताया जा रहा है ।
जीवन खोने वाले बने प्रत्याशियो के हार - जीत के नतीजे
▪संवेदनाओ का अन्त▪
जी एल वेदांती
सन्त कबीर नगर - मानव जीवन की उत्कृष्टता कहा जाय या कुछ और कहा जाय । होने जा रहे त्रिस्तरीय चुनावी समर मे उतर रहे प्रधान पद के प्रत्याशियो द्वारा प्रतिद्वंदिता इस कदर दिखाया जा रहा है जहां संवेदनाओ का अन्त हो जा रहा है । जो लोग अपने जीवन का अंतिम सफर पूरा कर रहे है वे प्रत्याशियो को एक वोटर के सिवा कुछ और नजर नही आ रहे । यह तब हो रहा है जब विश्वास के पटल पर विकास पुरुष बनकर ग्राम पंचायतो का प्रतिनिधित्व करना है । जिसके कन्धे पर केवल सरकारी विकासशील लाभकारी योजनाओ से ग्राम पंचायतो का विकास ही करना नही है बल्कि ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनकर बेहतर शिक्षा व्यवस्था का दायित्व निर्वहन करना है गांव मे होने वाले संस्कृतियो मे सद्भावना भाईचारे का सन्देश देना है ।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय चुनावी समर मे अपना प्रतिनिधित्व कायम करने उतरे प्रधान पद के प्रत्याशियो को वोटरो को सहेजने के साथ - साथ कौन मतदाता कहां जा रहा है उसे इतनी गम्भीरता से देख रहे है कि जीवन का अंतिम सफर पूरा कर चुके लोग हार - जीत के तौर पर वोटर नजर आ रहे है ।
एक तरफ जहां मृतक को विपक्ष का वोटर मानकर अन्दर ही अन्दर खुशी मनायी जा रही है वही दूसरी तरफ अपना वोटर मानकर दुःख जताया जा रहा है ।