ढूंढता हूं

 🔰 ढूंढता हूं 🔰



ढूंढता हूं 

कोई शब्द

मिल जाये

इस कायनात मे

ऐसा जिसे 

जुबां पर

लाने पर

कोई रिश्ता

कोई संस्कार

अपना मुख

न मोड़े

कोई रीति

कोई रिवाज

अपनी पहचान

न छोड़े ।

ढूंढता हूं

ऐसा शब्द

जिससे

कोई धर्म

कोई कर्म

ये न कहे

तुम और हो ।

ढूंढता हूं

ऐसा शब्द

जिसे सब 

मिलकर

कहे ये बात

आज मानव को

मानवता का 

सच्चा साथी 

मिल गया ।


जी एल वेदांती

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !