आक्सीजन युक्त पौधो से आच्छादित है़ बरगदवां कला गांव
आक्सीजन युक्त पौधो से आच्छादित है़ बरगदवां कला गांव
सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] आदर्श गांव बनने की राह पर बरगदवां कला गांव आक्सीजन देने वाला अम्ब्रेला ट्री से आच्छादित है़ । रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के सहयोग से गांव मे अम्ब्रेला के पौधे जगह - जगह लगाये गये है़ छत्तादार होने से पौधे जहां खूबसूरत दिख रहे है़ वही हरा भरा होने से शीतलता का आनन्द लिया जा रहा है़ उसके नीचे बैठने वाले आक्सीजन सहित इस ग्रीष्म ऋतु मे धूप से राहत पा रहे है़ । हालांकि इसकी संख्या सौ थी लेकिन जागरूकता के अभाव मे तीस पौधे ही बचे है़ बाकी सत्तर पौधे सूख टूटकर खत्म हो गये है़ । चूंकि पौधो की देख रेख के लिए कंपनी निदेशक द्वारा इनाम रखा गया था । जिससे पौधे की बेहतर देख - रेख करने वाले लोग पुरस्कृत भी किये गये है़ ।
बताते चले कि प्रखंड बेलहर कला का बरगदवां कला आदर्श गांव बनने की राह पर है़ । अगरबत्ती , नील , डिटर्जेंट पाउडर इत्यादि की उत्पादन करने वाली गांव मे स्थित नाशिक महाराष्ट्र की रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी द्वारा यह पहल किया गया है़ । कंपनी द्वारा अब तक आदर्श गांव बनाने के क्रम मे सैकड़ो आम , नीम के पौधे ग्रामीणो मे वितरण कर लगवाया गया है़ वही एक सौ बीस बाटल पाम का पौधा आफिस , कंपनी व सम्मिलित गांव गतुआखोर सहित गांव क्षेत्र से गुजरने वाली सेमरियावा पिपरा मनैतापुर सड़क स्थित सुल्तानपुर चौराहे पर लगवाया गया है़ ।